Sliderपंजाब

श्री राधा माधव मंदिर में छः दिवसीय झूला महोत्सव का शुभारंभ

श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर, प्रताप बाग में श्री राधा माधव जी के छः दिवसीय झूला महोत्सव का भव्य शुभारंभ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ। प्रथम दिन संकीर्तन का शुभारंभ केवल कृष्ण, अमित चड्ढा, राजेश शर्मा, मनोज कौशल, मिंटू कश्यप, रोहित शर्मा, सुरेश, अम्बरीश, गौर, गोवर्धन शर्मा, सक्षम एवं विधान अरोड़ा ने मंगलाचरण, गुरु वंदना एवं वैष्णव वंदना से किया।

‘राधे गोविंद-राधे गोविंद, राधे-राधे’ के मधुर संकीर्तन के बीच श्री राधा माधव जी के विजय विग्रह को गर्भगृह से सुगंधित पुष्पों से सजे विशाल झूले में विराजमान किया गया। इसके पश्चात जय ब्रज जन मन सुखकारी राधे श्याम श्यामा श्याम तथा ‘राधे-राधे वृंदावन विलासिनी राधे-राधे’ के संकीर्तन से पूरा मंदिर भक्तिमय हो उठा। मंदिर में उपस्थित भक्तों ने श्रद्धापूर्वक श्री राधा माधव जी को झूला झुलाया।

इस अवसर पर केवल कृष्ण जी ने झूला महोत्सव की महिमा बताते हुए कहा कि वैकुंठ से मथुरा श्रेष्ठ है, मथुरा से गोवर्धन और गोवर्धन से राधा कुंड श्रेष्ठ है। राधा कुंड में भगवान श्री राधा माधव जी की झूलन लीला नित्य होती है। भगवान अपनी विभिन्न लीलाओं के माध्यम से जीवों को अपनी सेवा का अवसर प्रदान करते हैं। भगवद् सेवा के द्वारा ही जीव का वास्तविक मंगल संभव है।
सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हैंड टूल्स के डिप्टी डायरेक्टर प्रदीप राय विशेष रूप से ठाकुर जी का झूला दर्शन करने के लिए मंदिर में पहुंचे ।

कार्यक्रम के अंत में हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन पर भक्तों ने भाव-विभोर होकर नृत्य किया। मंदिर के महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि झूला महोत्सव 28 अगस्त तक चलेगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भक्तों को श्री राधा माधव जी के झूले का अलग अलग श्रृंगार में दर्शन होगा ।

इस अवसर पर नरिंदर गुप्ता, रेवती रमन गुप्ता, अजीत तलवाड़, राममिलन पांडे, आर्किटेक्ट रिपुल बत्रा, सत्यव्रत गुप्ता, अजय अग्रवाल, हेमंत थापर, राजिंदर लूथरा, संजय सहगल, अश्विनी अग्रवाल, डॉ. मनीष अग्रवाल, चेतन दास, राजन गुप्ता, योगेश पासी, संजीव खन्ना, घनश्याम राय, सतीश अग्रवाल, गुरवरिंदर, विजय मक्कड़, दीपक बंसल, प्रेम चोपड़ा, दिनेश शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, गणेश अरोड़ा, कृष्ण गोपाल, पुरुषोत्तम, गानिश, हार्दिक, अर्पित, हर्ष राजेश खन्ना, जतिन बंसल, अरुण गुप्ता, मानव गुप्ता, विशाल भल्ला, ललित अरोड़ा, मनीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button