

लुधियाना: नगर निगम कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिलने से प्रशासनिक व पुलिस महकमे में भारी हड़कंप मच गया है। इससे पहले भी नगर निगम दफ्तर को उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। ताजा ईमेल में आतंकी संगठन और तथाकथित खालिस्तान नेशनल आर्मी का हवाला देते हुए दोपहर 1:11 बजे निगम दफ्तर को निशाना बनाने और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर भी आपत्तिजनक व धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, बम निरोधक दस्ता और साइबर सेल अलर्ट मोड पर आ गए हैं।



