
AC फटने से लगी भयानक आग, 15 नवजातों ने तोड़ा दम

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज सुबह भयानक हादसा हुआ इस्लामाबाद के मशहूर पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लग गई थी आग वार्ड में लगे एयर-कंडीशनर का कंप्रेसर फटने से लगी थी, जिसमें झुलसने और दम घुटने से वार्ड में भर्ती 15 नवजात बच्चों की मौत हुई गई वहीं वार्ड का स्टाफ सिर्फए का नवजात को बचा पाया हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन एक बार तो आग लगने की खबर फैलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया था पुलिस और जिला प्रशासन के हाथ-पैर भी फूल गए थे इस्लामाबाद जिला प्रशासन ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का ऐलान किया है, जो हादसा होने के सही कारणों का पता लगाएगी बता दें कि करीब 140 एकड़ में फैला PIMS इस्लामाबाद का सबसे बड़ा अस्पताल है इसमें 1300 बेड हैं और इसके अंदर लोगों को 27 से ज्यादा बीमारियों का इलाज मिलता है



