
एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के डिपार्टमेंट ऑफ़ फिजियोथेरेपी चतुर्थ वर्ष की सिमरन कौर ने यूनिवर्सिटी में हासिल किया प्रथम स्थान

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के डिपार्टमेंट ऑफ़ फिजियोथेरेपी चतुर्थ वर्ष की सिमरन कौर ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 898/1150 अंक प्राप्त करके प्रथम एवं महक ने 867 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान हासिल किए।प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वो इसी तरह भविष्य में भी सख्त मेहनत करके अपने सपनों को साकार करें। उन्होंने दोनों छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने फिजियोथैरेपी के क्षेत्र में डिग्री ली है यहां एक तरफ अपने करियर में बुलंदियों तक पहुंचने के लिए आपको सख्त मेहनत की जरूरत है इसके साथ ही साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए आप में सेवा भाव का रहना भी बहुत जरूरी है।विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने फिजियोथेरेपी विभाग के अध्यक्ष डॉ नीरज कत्याल तथा डॉ नीतिका गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे इसी तरह भविष्य में भी विद्यार्थियों को दिशा निर्देश देते रहे।



