पंजाबशिक्षा और संस्कृति

जिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में एपीजे स्कूल का शानदार प्रदर्शन: कांस्य पदक के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बनाई जगह

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग ने सुश्री सुषमा पॉल बर्लिया (चेयरपर्सन, एपीजे एजुकेशन, को फाउंडर एंड चांसलर, एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी, चेयरपर्सन एंड प्रेसिडेंट, एपीजे सत्य और स्वर्ण ग्रुप, चेयरपर्सन-एपीजे सत्य एजुकेशन रिसर्च फाऊंडेशन) के सकारात्मक नेतृत्व तथा आशीर्वाद से सी.टी. पब्लिक स्कूल, मकसूदां, जालंधर में आयोजित पीएसईबी जिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालिका बास्केटबॉल टीम ने उत्कृष्ट टीम भावना, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का परिचय देते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय की दो प्रतिभाशाली छात्राओं भावना और प्रज्ञा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर पीएसईबी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रिंसिपल श्री यशपाल शर्मा एवं वाइस प्रिंसिपल श्रीमती आरती शोरी भट् ने पूरी टीम, भावना और प्रज्ञा को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और खेल के प्रति लगन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल मैनेजमेंट ने भी खिलाड़ियों, कोच एवं विद्यालय की खेल टीम को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके निरंतर सफल होने की कामना की।

Related Articles

Back to top button