
Sliderअन्य राज्य
गंगा एक्सप्रेसवे पर थार पलटने से चार की मौत

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार पलटने से चार युवकों की मौत हो गई और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार रात 11 बजकर 56 मिनट पर उस समय हुआ जब दिल्ली में पंजीकृत इस एसयूवी में सवार बदायूं जिले के पांच लोग दिल्ली की ओर जा रहे थे।पुलिस ने बताया कि वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गिरने से पहले पांच से छह बार पलटा। उसने बताया इस हादसे में एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस एवं डायल-112 के कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि इन लोगों को सिखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।



