Slider

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी

उत्तर प्रदेश : कौशांबी जिले में सोमवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे के मुख्य आरोपी और फैक्ट्री मालिक नौशाद को आज तड़के पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 बच्चों समेत कुल 11 लोगों की जान जा चुकी है।
कौशांबी जिले के पिपरी थानाक्षेत्र में एक पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर जबरदस्त धमाका हो जाने से आठ बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान पटाखा फैक्टरी के मालिक नौशाद के रूप में हुई है। गोलीबारी के दौरान उसके पैर में गोली लग गई और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मौके पर चायल पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने कहा कि विस्फोट के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में नौशाद, उसके बेटे आदिल, पत्नी कहकशां बानो, भाई शकील, भाभी शबाना और भतीजी साइना को नामजद किया गया है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित कीं। सिंह ने कहा कि टीम विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button