
Sliderअन्य राज्य
पूंछ मे भारी बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर

जम्मू : लगातार हुई भारी बारिश के बाद सीमावर्ती पुंछ जिले में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। कई स्थानों पर जलस्तर बढ़ने से लोगों में चिंता का माहौल है और सड़क संपर्क भी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जिले के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। खराब मौसम और नदी-नालों के बढ़े जलस्तर को देखते हुए विद्यार्थियों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।



