
Sliderअन्य राज्य
केदारनाथ पैदल मार्ग पर बादल फटा, रास्ता बंद

उत्तराखंड : केदारनाथ में बादल फटने के बाद लैंडस्लाइड हुई। इससे बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद हो गया। उधर, मौसम विज्ञान विभाग ने 14 और 15 सितम्बर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश के साथ बिजली गिर सकती है वहीं, यू.पी. में लगातार हो रही बारिश से गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। इससे 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। मिर्जापुर में पुल तो फर्रुखाबाद में हाईवे डूब गया है।



