
Sliderअन्य राज्य
जम्मू के डोडा में आतंकी का मिला शव, सुरक्षाबलों ने शुरू की जांच

जालंधर: शनिवार को डोडा ज़िले में एक आतंकी का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने उसके पास से एक राइफल भी बरामद की है।जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को डोडा के सिओज धार के दिवक्षेत्र इलाके में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध आतंकवादी के सड़े-गले अवशेष और एक M4 राइफल बरामद की।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शनिवार को दिवक्षेत्र इलाके में एक संदिग्ध सड़ी-गली लाश और उसके पास M4 राइफल देखे जाने की सूचना दी थी। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबल उस इलाके में पहुंच गए हैं और मृतक की पहचान करने तथा अन्य ज़रूरी जानकारी जुटाने के लिए आगे की जांच कर रहे हैं।



