पंजाबशिक्षा और संस्कृति

रायात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 मेगा जागरूकता अभियान आयोजित

होशियारपुर रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर, आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी तथा पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के एनएसएस एवं गैर-एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) – 2027 मेगा पार्टिसिपेशन ड्राइव का आयोजन किया गया।

सत्र के मुख्य वक्ता, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के क्षेत्रीय एनएसएस निदेशालय चंडीगढ़ के यंग प्रोफेशनल श्री अंकुश निझावन ने विद्यार्थियों को ‘माय भारत’ (MY Bharat) पोर्टल पर आयोजित हो रही राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लाइव प्रदर्शन के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन करने, यूजर टाइप के रूप में ‘NSS’ चुनने, क्षेत्रीय निदेशालय के रेफरल कोड (7AUQYY3E) का उपयोग करने तथा क्विज सबमिट करने की चरणबद्ध प्रक्रिया समझाई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए संदेश दिया: “हमारा संकल्प – विकसित भारत, हमारी शक्ति – युवा शक्ति, हमारी पहचान – एक जिम्मेदार युवा भारत।”

कार्यक्रम का मार्गदर्शन रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) चंद्रमोहन एवं एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पल्लवी पंडित ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा सजग, जिज्ञासु और हर अवसर पर सहभागिता के लिए तत्पर रहें। सत्र के अंत में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के विजन को साकार करने हेतु क्विज और आगामी गतिविधियों में भाग लेने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button