Sliderअन्य राज्य

कटड़ा के हैलीपैड परिसर में लगी आग

जम्मू: माता वैष्णो देवी यात्रा के आधार शिविर कटड़ा के सेरली स्थित हैलीपैड परिसर में शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों के साथ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद रविवार को आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। प्राथमिक जांच के दौरान आगजनी की घटना का कारण शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है अलबत्ता पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस आग की चपेट में आने से टर्मिनल में रखा कम्प्यूटर, इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है

Related Articles

Back to top button