
इंदुस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेट्स ने 370 किलोमीटर की नौकायन यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की

बाथू, ऊना: इंदुस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि PO Cadet Mahesh Kainth और Cadet Keshav ने 1 HP Naval Unit NCC, Bilaspur द्वारा आयोजित 10 दिवसीय Sailing Expedition को सफलतापूर्वक पूरा किया।इस चुनौतीपूर्ण अभियान के दौरान दोनों कैडेट्स ने 10 दिनों में लगभग 370 किलोमीटर की दूरी तय की। कठिन परिस्थितियों के बावजूद कैडेट्स ने अपने साहस, अनुशासन, धैर्य, टीम भावना एवं नौकायन कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इस अभियान ने कैडेट्स के शारीरिक एवं मानसिक दृढ़ता के साथ-साथ उनके नेतृत्व और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता को भी प्रदर्शित किया। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय तथा एनसीसी इकाई के लिए गौरव का विषय है।इंदुस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी परिवार ने दोनों कैडेट्स को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।Bravo Zulu! दोनों कैडेट्स की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।



