

जालंधर, 2 अक्टूबर।
लायंस क्लब जालंधर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर सेवा प्रकल्प का आयोजन किया गया।प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अध्यक्षता में तथा पीएमसीसी लायन जे.बी. सिंह चौधरी जी की प्रेरणा से *21 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया और दूसरे प्रोजेक्ट में एक जरूरतमंद ऐक्सीडैंट पेशेंट को क्लब ने 10000/-रूपऐ ईलाज के लिए भेंट किए*। राशन का सेवा प्रोजेक्ट किसान ऑटो मोटिव के श्री नरिंदर अग्रवाल जी के विशेष सहयोग से सम्पन्न हुआ।
*प्रधान अश्वनी मल्होत्रा एवं समस्त सदस्यों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। अपने संबोधन में प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के देश के प्रति अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला,उन्होने नरेंद्र अग्रवाल का प्रोजेक्ट में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया*।
पूर्व एम सी सी जे बी सिंह चौधरी ने मल्होत्रा साहब की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि इनकी अगुवाई में क्लब लगातार समाज की सराहनीय कार्य कर रहा है।इस अवसर पर पूर्व एम ऐल ऐ राजेन्द्र बेरी,कौंसलर बलराज ठाकुर भी उपस्थित हुए।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान रवि मलिक, आर.एस. आनंद,दिनेश शर्मा, सैकट्री अरुण वशिष्ट, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पीआरओ सरवन अग्रवाल, लायन एम.एल. गुप्ता,ए.के. बहल,हर्षवर्धन शर्मा,
सेवा सिंह,बलकार सिंह सैनी,रमेश कुमार कश्यप,गौरव उप्पल,नरिंदर अग्रवाल,संजीव मागो,किशन जुनेजा,राकेश खिल्लन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे



