पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्टस जालंधर में एपीजे एजुकेशन लगाने जा रहा है तीन दिवसीय लाइव पेंटिंग वर्कशॉप “रंगला पंजाब”

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में एपीजे एजुकेशन उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NZCC) तथा ललित कला अकादमी के संयुक्त सौजन्य से ललित कलाओं की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए 15 से 17 अक्टूबर तक लाइव पेंटिंग वर्कशॉप ‘रंगला पंजाब’ का आयोजन कर रहा है। एपीजे एजुकेशन की निदेशक डॉ सुचरिता शर्मा ने इस लाइव पेंटिंग वर्कशॉप के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एपीजे एजुकेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सत्यपाॅल जी ने 51 वर्ष पहले एपीजे की राजेश्वरी कला संगम के रूप में नींव ही ललित कलाओं के संरक्षण और जनमानस तक उसे पहुंचाने के लिए ही रखी थी और हमारा हर संभव प्रयास रहता है कि ललित कला के विभिन्न रूपों में निष्णात कलाकारों को एक ही मंच पर लेकर आए जिससे वह अन्य कलाकारों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने। उन्होंने बताया कि इस लाइव पेंटिंग वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रूप में एडवाइजर टू द डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म एंड कल्चरल अफेयर्स पंजाब गवर्नमेंट श्री दीपक बाली, नार्थ जोन कल्चरल सेंटर के निदेशक डॉ अश्विन एम दल्वी, पंजाब ललित कला अकादमी के अध्यक्ष श्री सुमित दुआ, पंजाबी आर्ट काउंसिल के अध्यक्ष श्री स्वर्णजीत सिंह सावी तथा पंजाब ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष श्री बासुदेव बिश्वास भी उपस्थित होंगे। इस लाइव पेंटिंग वर्कशॉप में श्री जसपाल सिंह,श्री अनिल गुप्ता, श्रीमती गुरजंन पाल, डॉ जीवन दुरेजा , डॉ रिंपी अग्रवाल ,श्री राजेश कलसी, डॉ गगन गंभीर,श्री हरिंदर भट्टी,श्रीमती सुरुचि शर्मा एवं श्री पवन कुमार कलाकारों के रूप में उपस्थित रहेंगे।प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने बताया कि यह लाइव पेंटिंग वर्कशॉप 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक सूबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक चलेगी।

Related Articles

Back to top button