

जालंधर; आम आदमी पार्टी पंजाब ने जालंधर कैंट विधानसभा हलके में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए वरिष्ठ पार्टी नेता दीपक बाली को नया हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक घोषणा के अनुसार, दीपक बाली अब जालंधर कैंट हलके में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और राजनीतिक गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस नियुक्ति के साथ ही राजविंदर कौर थियाड़ा को हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने अब तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी। पार्टी के इस फैसले को जालंधर कैंट हलके में संगठनात्मक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। दीपक बाली की नियुक्ति के बाद हलके में पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बढ़ाने को लेकर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।दीपक बाली की नियुक्ति के बाद हलके में पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बढ़ाने को लेकर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। फिलहाल, इस फेरबदल के पीछे के कारणों को लेकर आधिकारिक घोषणा में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।



