Sliderराष्ट्रिय

रियाद एयरपोर्ट और 2 नौसैनिक ठिकानों पर अटैक, एयर इंडिया ने उड़ानों पर रोक की अवधि बढ़ाई

दिल्ली; सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमलों का खतरा एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। यमन के हूतियों ने दावा किया है कि उन्होंने रविवार को सऊदी अरब के तीन महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले किए। इनमें राजधानी रियाद का किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, खमीस मुशैत स्थित किंग खालिद एयरबेस और जिजान में स्थित एक नौसैनिक अड्डा शामिल है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी के मुताबिक, यमन की सशस्त्र सेनाओं ने तीन अलग-अलग सैन्य अभियानों के तहत दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। उन्होंने दावा किया कि मिसाइलों ने अपने निर्धारित लक्ष्यों को निशाना बनाया। हालांकि, इन हमलों में हुए नुकसान और हताहतों को लेकर स्वतंत्र पुष्टि सामने आना बाकी हैहूती प्रवक्ता याह्या सरी ने दावा किया कि पहले सैन्य अभियान में सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया। उनके मुताबिक, इस हमले में मिसाइलों ने निर्धारित लक्ष्य को भेदा। हूतियों ने अपने दूसरे सैन्य अभियान में दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब के खमीस मुशैत स्थित किंग खालिद एयरबेस को निशाना बनाने का दावा किया है। याह्या सरी के अनुसार, इस अभियान में लड़ाकू विमानों के हैंगर, गोला-बारूद के भंडार, ड्रोन नियंत्रण केंद्र और एयरबेस के अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों पर मिसाइलें दागी गईं। हूती प्रवक्ता ने इन हमलों को सटीक बताया । हूतियों के मुताबिक, तीसरा सैन्य अभियान सऊदी अरब के जिजान क्षेत्र में स्थित दक्षिणी नौसैनिक अड्डे के खिलाफ चलाया गया। यह इलाका यमन की सीमा के नजदीक है। याह्या सरी ने दावा किया कि हमले में नौसैनिक अड्डे को निशाना बनाया गया और सऊदी अरब के कई सैनिक तथा अधिकारी मारे गए या घायल हुए

Related Articles

Back to top button