Sliderअन्य राज्य

जज के बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटर को मारी टक्कर

केरल: केरल के कोच्चि में एक बेहद दुखद सड़क हादसा सामने आया है। एक कार्यरत जज के 17 वर्षीय बेटे ने अपने पिता की मर्सिडीज-बेंज कार से एक दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सड़क किनारे खाने-पीने का स्टॉल लगाने वाले एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए केरल पुलिस ने FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) समेत कई सख्त धाराएं जोड़ी हैं।हादसे के बाद नाबालिग आरोपी ने पुलिस के सामने दावा किया था कि वह पहली बार गाड़ी चला रहा था और उसने यूट्यूब से ड्राइविंग सीखी थी। हालांकि, पुलिस जांच में उसका यह दावा झूठा निकला। जांच में पता चला कि आरोपी इंस्टाग्राम पर एक पब्लिक अकाउंट चलाता था जिसके 2,500 से अधिक फॉलोअर्स थे। वह इस अकाउंट पर अक्सर कार ड्राइविंग की रील्स पोस्ट करता था। कई वीडियो में उसे उसी मर्सिडीज-बेंज कार को 200 kmph तक की बेहद तेज रफ्तार में चलाते हुए देखा जा सकता है। रविवार सुबह हुए हादसे के कुछ ही घंटों के भीतर उसके अकाउंट से सभी रील्स हटा दी गईं और प्रोफाइल को ‘प्राइवेट’ कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button