Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग

दिल्ली; राष्ट्रीय राजधानी में रायसीना हिल पर स्थित एक ऐतिहासिक प्रशासनिक इमारत, ‘नॉर्थ ब्लॉक’ में सोमवार सुबह आग लग गई। इससे आसमान में घना काला धुआं छा गया जिसके बाद दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत कार्रवाई की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आग को बुझा दिया गया है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। लाल बलुआ पत्थर से बनी इस इमारत के पीछे से सुबह के समय घना काला धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे अंदर आग लगने की आशंका पैदा हो गई। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक वहां वेल्डिंग का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी पास रखे एक टैंक पर जा गिरी, जिससे आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें नॉर्थ ब्लॉक के अंदर कहीं से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। अलर्ट मिलने के बाद स्थिति का जायजा लेने और आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

Related Articles

Back to top button