
Sliderअन्य राज्य
एक परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में सोमवार को खाली जमीन पर कार खड़ी करने को लेकर विवाद के दौरान गोलीबारी होने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे नौबस्ता के ब्राह्मणी टोला इलाके में हुई, जहां खाली जमीन पर कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एम्बुलेंस तथा पुलिस वाहनों की मदद से किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।



