शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के कोच निर्मल सिंह ने ‘राज्य स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ में जीता पदक

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में विद्यार्थियों के साथ-साथ ताइक्वांडो कोच निर्मल सिंह ने भी राज्य स्तर प्रतिस्पर्धा में पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। विद्यालय के ताइक्वांडो कोच सरदार निर्मल सिंह ने नेहरू स्टेडियम, फरीदकोट में इक्कीस अक्तूबर से तेईस अक्तूबर तक आयोजित की गई ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’-2026 (सीज़न-4) की ‘राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ में भाग लिया। उन्होंने 31-40 आयुवर्ग में, सत्तासी से अधिक किलोग्राम के वर्ग में भाग लेते हुए इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने कोच निर्मल सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि एक बेहतरीन कोच वही है जो विद्यार्थियों को न केवल सही रास्ता दिखाता है, बल्कि स्वयं उस पर चलकर भी दिखाता है। डॉ. विदुर ज्योति, चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी ताइक्वांडो कोच निर्मल सिंह के सार्थक प्रयासों की सराहना की।



