
एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर करवा दीवाली मेले में दिखी विद्यार्थियों की कलात्मक सुरुचि एवं सृजनात्मकता

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में डिजाइन विभाग,फाइन आर्ट्स विभाग एवं फैशन मेकओवर विभाग के संयुक्त सौजन्य से करवा दीवाली मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में जालंधर के गंगा ऑर्थो केयर हॉस्पिटल की डायरेक्टर श्रीमती सुगंधा एवं एनएचएस अस्पताल की मेडिकल डायरेक्टर एवं फर्टिलिटी सॉल्यूशन डॉ विभा चितकारा उपस्थित हुई। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने एपीजे एजुकेशन की निदेशक डॉ सुचरिता शर्मा एवं विशेष अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि अपने क्षेत्र विशेष में रचनात्मकता का गुण लिए जिस तन्मयता से आप सब ने बुलंदियों को छुआ है वह निश्चित रूप से हमारे कॉलेज के विद्यार्थियों के हौसले को बुलंद करने वाला होगा। डॉ ढींगरा ने कहा कि दीवाली मेला विद्यार्थियों की कलाप्रियता, सृजनात्मकता,मार्केटिंग स्किल्स एवं कौशल को सबके सामने लाने का सर्वश्रेष्ठ मंच है जिसका इंतजार पूरा वर्ष विद्यार्थी बेसब्री से करते हैं। डॉ ढींगरा ने कहा कि आप जैसे कला पारखी विभूतियों का आगमन निश्चित रूप से हमारे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने वाला रहेगा। डॉ सुचरिता शर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालज़ के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह से दीवाली मेले का आयोजन निश्चित रूप से सराहनीय है क्योंकि इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं सृजनात्मकता का परिचय दिया है । डॉ शर्मा ने कहा कि इंटीरियर डिजाइन के विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स वुड क्राफ्ट इनले, कार्विंग, हैंडमेड प्रोडक्ट्स जैसे लैंप्स,क्लाक, घर को सजाने वाले प्रोडक्ट्स को निश्चित रूप से दीवाली में दिए जाने वाले उपहारों के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है,उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए इन प्रॉडक्ट्स को दीवाली के अवसर पर एक दूसरे को दिये जाने वाले गिफ्ट्स के रूप में भी खरीद सकते हैं ताकि बच्चों को इससे और ज्यादा प्रोत्साहन और प्रेरणा मिले।दीवाली मेले में विद्यार्थियों ने डिजाइनर फर्नीचर, वुड क्राफ्ट्स, डेकोरेटिव प्रोडक्ट्स, फोटो बूथ,पेंटिंग्स, फ्रेम्स, नेल आर्ट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कुशन कवर,ब्लॉक प्रिंटिंग के कुर्ते एवं दुपट्टे, वैक्स लड्डू कैंडल्स एवं विभिन्न प्रकार के खाने पीने के स्टॉल्स लगाए। फैशन मेकओवर विभाग के विद्यार्थियों ने करवा चौथ के शुभ अवसर पर सभी को खूबसूरत मेहंदी लगाकर इस दीवाली मेले को चार चांद लगा दिए ।कॉलेज के विद्यार्थियों एवं टीचर्स ने इस दीवाली मेले का भरपूर आनंद लिया।डॉ ढींगरा ने इस दीवाली मेले का सफल आयोजन करने के लिए डिजाइन विभाग की अध्यक्ष मैडम रजनी गुप्ता,मैडम रजनी कुमार,डॉ गगन गंभीर एवं मीनल संधू के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि वे इसी तरह से विद्यार्थियों को रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहें और उनके कौशल को निखारने का भरपूर प्रयास करें ताकि विद्यार्थी एक सफल एंटरप्रिन्योर के रूप में अपनी पहचान बना सके।



