Sliderपंजाब

तीनों लोक से न्यारी , राधा रानी, हमारी संकीर्तन ने नचाये भक्त – शुभम् शर्मा

श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की तरफ़ से कार्तिक मास की पावन बेला में मंगलमय प्रभातफेरी का आयोजन लंबा पिंड विक्की कौशल के निवास स्थान पर हुआ संकीर्तन का शुभारंभ विशाल ढल्ल, दीपक शर्मा, बॉबी मेहता, सनी दुआ, गोबिंद शर्मा, हर्ष शर्मा ने मंगला चरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना, पंचतत्व, और राधा कुंड तट, कुंज कुटीर, गोवर्धन पर्वत, यमुना तीर, के गुणगान से हुआ दीपक शर्मा ने बताया कि आज बहुत ही मंगलमय तिथि बहुलाष्टमी है इस दिन को राधा कुंड प्रकट तिथि भी कहा जाता हैं आज हजारों लाखों, करोड़ो, वैष्णव भक्त श्री गिरिराज जी की परिक्रमा, राधा कुंड, श्याम कुंड, के दर्शन करने जाते हैं वेदों में इसका बहुत महात्म संतो, महापुरूषों, के द्वारा वर्णित है इसी भाव को याद करते हुए आज प्रभातफेरी में सनी दुआ ने राधे, राधे, राधे, वृंदावन, विलासिनी, राधे राधे, का आनंद करते हुए नृत्य के साथ साथ इस मंगलमय कीर्तन को आगे बढ़ाया शुभम् शर्मा ने तीन लोक से न्यारी, राधा रानी हमारी, रानी हमारी, महारानी हमारी, का अदभुद प्रेममय संकीर्तन कर संपूर्ण क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया विशाल ढल्ल ने वृंदावन, वृंदावन, वृंदावन, वृंदावन, वृन्दावन जाने को दिल चाहता हैं, और इसके साथ साथ वृंदावन धाम अपार, जपे जा राधे राधे, के संकीर्तन में सभी भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया भक्तों ने राधा रानी के नाम में दीवाने हो कर इस मंगलमय सुअवसर का भरपूर लाभ लिया और अपना जीवन सफ़ल बनाया कौशल परिवार से प्रभात फेरी होती हुई पूरे नगर की परिक्रमा कर वरिंदर चौधरी, लंबा पिंड शिव मंदिर, सीनियर भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहिंद्र मिन्दी, रमेश कालिया, सनी ढल्ल के घरों से होती हुई कौशल निवास पर हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन के साथ विश्राम हुई भक्तों ने संकीर्तन पार्टी एवम् भक्तों का स्वागत पुष्पवर्षा के साथ किया ठाकुर जी की पालकी की सेवा कार्तिक कौशल, वासु कौशल ने की इस मंगलमय प्रभातफेरी में सहयोग करने वाले पुनीत ठाकुर, अश्विनी सेठी, साहिल, लक्की, गोबिंद शर्मा, आकाश मल्होत्रा, हर्ष शर्मा, गोबिंद शर्मा, सनी दुआ, दीपक शर्मा, बॉबी मेहता, राकेश मग्गो, शुभम शर्मा, विकास वर्मा, सोनू अग्रवाल, रूपेश सद्दी, मोहित, ईशान, विक्रम कौशल, राकेश कश्यप, प्यारा सिंह, रमेश कालिया, अभि, अभी, सनी ढल्ल, पप्पी, विजय प्रभाकर, अंजू कौशल, सलोनी कौशल, मिन्दी, गीता कश्यप, दीदी मग्गो, पार्वती, सीमा सहगल, अंजू, निशि, के साथ साथ और भी बहुत संख्या में धर्म प्रेमी इस संकीर्तन में झूमते हुए प्रभु भक्ति में लीन हो भगवान को स्मरण कर रहे थे मंडल के सीनियर पदाधिकारी आकाश मल्होत्रा ने बताया मंगलवार की शुभ प्रभातफेरी इंदर प्रस्त मोहल्ला, बुधवार को हरकिशन नगर नज़दीक बस्ती गुंजा , बृहस्पति वार को मथुरा नगर, सोढल रोड़ से प्रभातफेरी निकाली जाएगी सभी भक्तों से निवेदन है कि इस कार्तिक मास प्रभातफेरी में सहयोग कर अपना जीवन सफ़ल बनाएं और पुण्य के भागी बनें

Related Articles

Back to top button