
पंजाबशिक्षा और संस्कृति
एलपीयू नेस्ट 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 15 जनवरी तक भरें फॉर्म

जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने बीटेक में प्रवेश के लिए एलपीयू नेशनल एंट्रेंस एंड स्कॉलरशिप टेस्ट (एलपीयू नेस्ट) 2027 के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। छात्र 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकते हैं। पात्रता: 12वीं में अंग्रेज़ी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स या बायोलॉजी विषयों के साथ 60% अंक ज़रूरी हैं।
परीक्षा तिथि: टेस्ट सेंटर आधारित परीक्षा 20 जनवरी से 5 फरवरी 2027 तक और रिमोटली प्रोक्टर्ड (ऑनलाइन) परीक्षा 10 जनवरी से 5 फरवरी 2027 तक होगी। रिजल्ट 8 फरवरी 2027 को जारी होगा और इसी दिन से ऑनलाइन काउंसलिंग व सीट आवंटन शुरू होगा।



