
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की भाविका और निधि ने ‘सहोदय इंटर स्कूल कलर मोज़ेक रंगोली मैजिक प्रतियोगिता’ में पाया प्रशंसनीय पुरस्कार

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को अपने कला-कौशल और प्रतिभा को प्रदर्शित के लिए मंच प्रदान किया जाता है, जिसके अंतर्गत ‘श्री हनुमत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल,गोराया’ में आयोजित की गई ‘सहोदय इंटर स्कूल कलर मोज़ेक रंगोली’ में दसवीं की छात्राओं भाविका और निधि ने भाग लिया। आठवीं से बारहवीं कक्षा के वर्ग में दोनों छात्राओं ने टीम के रूप में अपनी कलाकारी दिखाते हुए विभिन्न रंगों से सुंदर आकृतियाँ बनाते हुए ‘ओपन-एंडेड’ रंगोली के मनभावन डिज़ाइन बनाए। छात्राओं के सार्थक प्रयासों का संज्ञान लेते हुए टीम के रूप में उन्हें प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजकों की ओर से छात्राओं को ट्रॉफ़ी और प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने भाविका, निधि और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विजेता छात्राओं और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।



