पंजाबशिक्षा और संस्कृति

रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से सजा दिवाली कार्निवल (Diwali Carnival); सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

होशियारपुर: रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (RBPU), होशियारपुर को दीपावली के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं उल्लासपूर्ण दिवाली कार्निवल (Diwali Carnival) आयोजित किया गया। इस उत्सव में छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों, कलात्मक प्रतियोगिताओं तथा विभिन्न प्रकार के प्रदर्शनी स्टॉलों ने समां बांध दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए माननीय चांसलर स. गुरविंदर सिंह बाहरा ने सभी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को दीपावली की बधाई दी। उन्होंने अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे जीवन में सौहार्द, दयाभाव और एकजुटता के मूल्यों को अपनाएं।

विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति (वाइस चांसलर) डॉ. चंदर मोहन ने भी दीपोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विद्यार्थियों की रचनात्मक ऊर्जा की सराहना करते हुए डॉ. मोहन ने कहा कि पाठ्येतर एवं सांस्कृतिक गतिविधियां युवाओं में टीम भावना, आत्मविश्वास और प्रतिभा के प्रकटीकरण का सशक्त माध्यम हैं।

कार्निवल में रंगोली निर्माण, मेहंदी, गायन एवं नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ-साथ बॉलीवुड मॉडलिंग शो का भी शानदार आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं द्वारा हस्तशिल्प, मनोरंजक खेलों एवं लजीज व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान सॉलिस वेलनेस (सोनालिका ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज) की संस्थापक सदस्य श्रीमती सतीश सिल्ही उप्पल तथा सॉलिस वेलनेस के श्री धर्मवीर तिवारी के सानिध्य में भक्ति संगीत एवं भजन जैमिंग सत्र हुआ, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर योग में स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन करने वाली छात्रा क्रांति को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम:

रंगोली: प्रथम: आरज़ू मलिक, विशाली, बलप्रीत कौर व महिमा सैनी; द्वितीय: अलीशा; तृतीय: मीनाक्षी, निक्षा व लवलीन कौर।
गायन: प्रथम: संजना सरोरा; द्वितीय: भुपिंदर; तृतीय: मिलन सिंह।
नृत्य: प्रथम: हशमीत हरमन; द्वितीय: राजवीर कौर व नम्रता डडवाल; तृतीय: शिवानी गुरुंग, सुकृति व आशना।
मेहंदी: प्रथम: मनप्रीत कौर; द्वितीय: लवप्रीत; तृतीय: सिमरन।
फूड स्टॉल: प्रथम: लिटिल बाइट्स बेकरी (प्रानवी, मनप्रीत व दिव्यांशी); द्वितीय: चटपटा क्लब (अविनाश, मनीष कुमार, मनप्रीत कौर व विनीत हंस); तृतीय: सैंडविच स्टॉल (सुखविंदर सिंह, संदीप कौर, प्रीतिका, प्रिया व वरिंदरप्रीत)।
सांस्कृतिक संयोजक डॉ. मनिंदर पाल सिंह ने चांसलर, वाइस चांसलर, अतिथियों तथा आयोजन समिति के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उत्सव का समापन ओपन डीजे सत्र के साथ हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने जमकर थिरकते हुए पर्व का आनंद लिया।

Related Articles

Back to top button