
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सूरानुस्सी में विद्यालय नवाचार परिषद प्रदर्शनी का आयोजन

जालंधर, 7 नवम्बर 2026: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सूरानुस्सी में विद्यालय नवाचार परिषद (School Innovation Council) के अंतर्गत विद्यालय पुस्तकालय में विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. पालीशाह एवं उप-प्राचार्य श्री वीरेन्द्र बेनीवाल के मार्गदर्शन में किया गया। कक्षा IX एवं XI के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए Athlete Water Mist Cooling Device, Disaster Management, Math City, Urja Gram तथा Overloading of Vehicles जैसे विषयों पर नवीन मॉडल एवं प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित कीं।
प्रदर्शनी का मूल्यांकन डॉ. सुमित शर्मा एवं डॉ. संजय, प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, एनआईटी जालंधर द्वारा किया गया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं नवाचारी सोच की सराहना की तथा परियोजनाओं में सुधार हेतु महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री मलकीयत सिंघ , श्रीमती भुवनेश्वरी, श्री नवीन एवं सुश्री अल्का का विशेष योगदान रहा। अंत में उप-प्राचार्य श्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित किया।



