पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एचएमवी की बी . डिज़ाइन (मल्टीमीडिया) की छात्रा ने यूनिवर्सिटी में हासिल किया सर्वोच्च एसजीपीए

जालंधर:हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की बी. डिज़ाइन (मल्टीमीडिया) सेमेस्टर की छात्रा जैस्मिन कौर ने यूनिवर्सिटी में सर्वोच्च एसजीपीए हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने 8.67 एसजीपीए प्राप्त करके अपनी मेहनत, लगन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने जैस्मिन कौर को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने विभागाध्यक्ष श्री आशीष चड्ढा एवं विभाग के अन्य सदस्यों के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य तन्वी एवं रुचिका भी उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button