Sliderअन्य राज्य

पति के साथ जा रही महिला को चोर ने बनाया निशाना

पठानकोट: पठानकोट जिले में महिलाओं से गहने छीनने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शाहपुरकंडी थाने के तहत माधोपुर-रानीपुर रोड पर गांव कामवाल के पास सामने आया है, जहां 2 नकाबपोश लुटेरों ने मोटरसाइकिल पर अपने पति के साथ जा रही एक महिला के कान से सोने की बाली छीन झपटकर फरार हो गए।मिली जानकारी के मुताबिक, रणजीत सागर डैम से रिटायर्ड अधिकारी अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थे। जब वे गांव कामवाल के पास पहुंचे तो पीछे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार 2 नकाबपोश युवक आए और पीछे बैठी महिला के कान से सोने की बाली छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया

Related Articles

Back to top button