

जालंधर, 17 नवंबर : जिला खजाना अधिकारी डॉ. अमरनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला जालंधर के सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त लगभग 29,000 पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों की ई-के.वाई.सी. तथा जीवन प्रमाण सर्टिफिकेट की सुविधा प्रदान करने के लिए 19, 20 व 21 नवंबर 2026 को जिला खजाना दफ्तर, जालंधर में पेंशनर कैंप लगाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कैंप में शामिल होने वाले पेंशनर पी.पी.ओ. की कॉपी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण और मोबाइल, जो आधार कार्ड से लिंक हो, जरूर साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि पेंशनरों को सुविधा प्रदान करने के लिए कैंप में बैंकों की भी सहभागिता की जाएगी। उन्होंने जिला जालंधर के समस्त सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों से कैंप का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।



