
Sliderअंतराष्ट्रीय
रूस में बड़ा विमान हादसा, 17 लोगो की मौत

दिल्ली; रूस में एक बार फिर भीषण विमान हादसा सामने आया है, जहां केमेरोवो क्षेत्र में एक एएन-12 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान में हवा में ही अचानक आग लग गई थी, जिसके बाद विमान तेजी से नीचे की ओर गिरा और जमीन से टकराते ही उसमें जोरदार धमाका हो ग्या केमेरोवो क्षेत्र के गवर्नर इल्या सेरेड्यूक ने स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:30 बजे इस हादसे की पुष्टि की। बताया गया है कि हवा में आग लगने के बाद क्रू मेंबर्स ने जलते हुए विमान को रिहायशी इमारतों से दूर ले जाने का प्रयास किया, ताकि जमीन पर जान-माल का बड़ा नुकसान न हो। यह विमान साइबेरिया के नोवोसिबिर्स्क से क्रास्नोयार्स्क क्राई के कांसक जा रहा था।



