SliderUncategorizedपंजाब

राधे-राधे के मधुर संकीर्तन से भक्तिमय हुआ ग्रीन एवेन्यू, प्रभातफेरी में झूमे श्रद्धालु

जालंधर। कार्तिक (दामोदर) मास के पावन अवसर पर श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से ग्रीन एवेन्यू में भव्य एवं मंगलमय प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी का शुभारंभ आशीष पुरी के निवास स्थान से हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘राधे-राधे’, ‘हरि बोल-हरि बोल’ और हरे कृष्ण महामंत्र की मधुर ध्वनि से गूंज उठा। प्रभु भक्ति में लीन श्रद्धालुओं ने संकीर्तन पर जमकर नृत्य किया और आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।

संकीर्तन की शुरुआत दीपक शर्मा, बॉबी मेहता, सनी दुआ, निखिल मेहरा और मुकेश खत्री ने गुरु वंदना, वैष्णव वंदना एवं पंचतत्व की वंदना के साथ की। प्रभातफेरी के ग्रीन एवेन्यू पहुंचने पर कॉलोनी निवासियों ने पुष्पवर्षा, दीपमाला और प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने आशीष पुरी को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयास से पहली बार इस क्षेत्र में हरि बोल की प्रभातफेरी पहुंची है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों को प्रभु भक्ति से जुड़ने और पुण्य प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

प्रभातफेरी में शामिल भक्तों का मनीष पुरी, आशीष पुरी, राघव कत्याल, आभा कत्याल, तरुण शर्मा, राधा शर्मा, मोहित त्रेहन रचना कत्याल, चाहत त्रेहन, खुशी कत्याल, अभी वर्मा, सोनू अग्रवाल, रूपेश, अनीता, राघव चौहान और वरुण धवन की ओर से ठाकुर जी की पालकी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मेट्रो जालंधर के मुख्य संपादक योगेश कत्याल के निवास स्थान पर भी ठाकुर जी का भव्य स्वागत किया गया। परिवार की ओर से ठाकुर जी की आरती उतारी गई, पुष्पवर्षा की गई तथा भक्तों को चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ठाकुर जी को भोग अर्पित किया गया।

यांकिल कोहली ने ‘जय जय राधा रमण हरि बोल’, ‘कृपामयी, करुणामयी, दयामयी राधे’ के मधुर संकीर्तन से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं अश्विनी सेठी ने ‘राधा-राधा’ नाम संकीर्तन से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सनी दुआ ने ‘राधे-राधे गोविंद, गोविंद राधे’ के साथ हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन करवाया। अंत में हरि बोल की मधुर ध्वनि के साथ प्रभातफेरी का विश्राम हुआ।

इस मंगलमय आयोजन में सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, हर्ष शर्मा, विपुल सिसोदिया, निखिल मेहरा, बॉबी मेहता, राकेश मग्गो, आदित्य मग्गो, विपन कुमार, सागर, पतित पावन दास, लक्की, पार्थ, निताई प्रभु, अश्विनी सेठी, समीर कक्कड़, पुनीत ठाकुर, साहिल, करण कपूर, गीता कश्यप, रजनी, रोहिणी, श्रुति, पूनम, रोजी, आरिया, सोनली, दिव्या और गौरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
अंत में दीपक शर्मा ने बताया कि श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से कार्तिक मास की प्रभातफेरियों की सेवा कार्तिक पूर्णिमा तक निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इन धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहयोग देने और प्रभु भक्ति का लाभ प्राप्त करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button