

**जालंधर:** पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा पंजाब PCS (PPSC PCS) परीक्षा से संबंधित मामले में रोक लगाने के फैसले का भारतीय जनता युवा मोर्चा, जालंधर शहरी ने स्वागत किया है। फैसले के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने DAV कॉलेज के बाहर विद्यार्थियों को लड्डू बांटकर खुशी मनाई और इसे विद्यार्थियों के संघर्ष की जीत बताया।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंजाब PCS परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों द्वारा उठाए गए सवालों और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठाई जा रही थी। युवा मोर्चा ने भी विद्यार्थियों के हित में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की थी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाई कोर्ट का यह फैसला विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के लिए यह एक और शर्मिंदगी की बात है कि प्रदेश के युवाओं को अपने हक और भविष्य की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
युवा मोर्चा ने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज सुननी चाहिए और भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो।
**भाजपा युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि वह विद्यार्थियों के अधिकारों, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के भविष्य के लिए आगे भी संघर्ष करता रहेगा।**
इस दौरान प्रदेश युवा मोर्चा से विश्व ग्रोवर, यजीत हुरिया, जिला युवा मोर्चा से वरुण दुबे, सूर्या मिश्रा,हरप्रीत सिंह,चिराग डांग,सूरज संगर, शिवम चोपड़ा, सुमित पठानिया,माणिक तलवाड़,आशीष कुमार,



