पंजाबशिक्षा और संस्कृति

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी विकास कैले ने किकबॉक्सिंग में जीता स्टेट गोल्ड मेडल

जालंधर, 21 नवंबर: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर, जालंधर के कक्षा 12वीं (कॉमर्स) के विद्यार्थी विकास कैले ने प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के अंडर-17 वर्ग की किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्टेट गोल्ड मेडल जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। विकास ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी शानदार खेल प्रतिभा, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और मेहनत का परिचय देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी यह उपलब्धि खेलों के प्रति उनके समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस शानदार सफलता पर ग्रुप चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा एवं स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती अंबिका शर्मा ने विकास को बधाई दी तथा उनकी कड़ी मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने विकास के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार संस्थान और राज्य का नाम रोशन करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button