Sliderपंजाब

हरियाणा में चार युवकों का मर्डर

हरियाणा : रोहतक में एक सनसनीखेज हत्याकांड की खबर सामने आई है। यहां खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर दिल दहला देने वाली खूनी वारदात हुई। यहां चार युवकों पर गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया गया।बताया जा रहा है कि यहां एक ढाबे पर स्विफ्ट कार में सवार होकर पांच हथियारबंद बदमाश पहुंचे । खाना खा रहे युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। गोलियों की आवाज से ढाबे पर भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए टेबल और कुर्सियों के पीछे लोग छिप गए। तीन युवकों की खाने की टेबल पर ही मौत, जान बचाकर भागे चौथे युवक को भी बदमाशों ने पीछा करके गोलियों से भून डाला। डीघल निवासी रिंकू, विनित व हर्ष उर्फ राजू और बेरी निवासी हिमांशु को भी मार डाला।वारदात के बाद हथियार लहराते हुए कई मिनट तक मौके पर बदमाश घूमते रहे बदमाश, फिर फरार हो गए। मृतकों में तीन झज्जर जिले के डीघल गांव और एक बेरी क्षेत्र का रहने वाला युवक बताया जा रहा है। रात करीब साढ़े 12 बजे हुई दहशत पैदा करने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। रोहतक पुलिस रेंज के आईजी हामिद अख्तर भी आधी रात घटनास्थल पर पहुंचे।

Related Articles

Back to top button