पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में भारतीय संविधान की प्रस्तावना के बारे में दी गई जानकारी

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में विद्यालय में 26 नवंबर, 2026 को संविधान दिवस मनाया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, उसके मूलभूत मूल्यों तथा संविधान की प्रस्तावना में निहित आदर्शों के प्रति जागरूक करना था।
इस विशेष अवसर पर सामाजिक-शिक्षा विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बहुत उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सर्वप्रथम छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने ‘संविधान की प्रस्तावना के पठन’ की गतिविधि में सामूहिक रूप से भाग लिया तथा संवैधानिक मूल्यों तथा मौलिक सिद्धांतों के बारे में परिचर्चा की। छठी से नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया,जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, बुकमार्क-निर्माण तथा चार्ट बनाने की गतिविधियाँ शामिल थीं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के महत्त्व एवं उसके मूल्यों को रचनात्मक ढंग से समझने का अवसर मिला। इसके अतिरिक्त विद्यालय द्वारा भारतीय संविधान एवं उसके मूल्यों के प्रति सामुदायिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन भी किया गया, जिसके माध्यम से आम लोगों में संविधान की प्रस्तावना की मुद्रित प्रतियाँ वितरित की गईं, ताकि वे संविधान के आदर्शों को समझ सकें और उनका सम्मान कर सकें।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्त्व, हमारे मौलिक अधिकारों और कर्त्तव्यों के बारे में जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button