Sliderदोआबापंजाब

जालंधर के इस इलाके में स्थित PNB बैंक में दिनदहाड़े लूट कैशियर को गन प्वाइंट पर रख लूटा कैश, देखें Cctv

जालंधर 6 अप्रैल : शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए दो नकाबपोश बदमाशों ने बैंक के अंदर घुसकर हथियार के दम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बैंक स्टाफ समेत ग्राहकों में भय का माहौल बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक, कुकी टाब के पास बैंक एन्क्लेव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दो युवक बाइक पर पहुंचे। एक आरोपी अंदर दाखिल हुआ जबकि दूसरा बाहर खड़े होकर नजर रखता रहा। अंदर घुसे बदमाश ने सीधे कैश काउंटर पर पहुंचकर कर्मचारी को धमकाया और कैश सौंपने को कहा।

शुरुआत में कर्मचारी ने बात को टालने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। हालात को देखते हुए कर्मचारी को नकदी देनी पड़ी। उस समय बैंक के भीतर कुछ ग्राहक भी मौजूद थे, जो अचानक हुई इस वारदात से सहम गए।

Related Articles

Back to top button