पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘अंतर्सदनीय 20 मीटर फ्लैट डैश तथा 20 मीटर बैक रेस प्रतियोगिता’ का सफल आयोजन

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यालय में शैक्षणिक व सांस्कृतिक क्षेत्र की भाँति खेल के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा उभारने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में सरदार निर्लमजीत सिंह, श्रीमान परमिंदर वसरन, कोच निर्मल सिंह एवं श्रीमती ज़ेनिथ लेहल के मार्गदर्शन में पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘अंतर्सदनीय 20 मीटर फ्लैट डैश तथा 20 मीटर बैक रेस प्रतियोगिता’ करवाई गई जिसमें 36 विद्यार्थियों ने ‘लड़के/लड़कियाँ’ के वर्ग के अंतर्गत उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपना शारीरिक दमखम दिखाया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विजेता विद्यार्थियों को पदक देकर उनका मनोबल बढ़ाया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली,श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) विजेता विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

Back to top button