Sliderअन्य राज्य

मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट डायवर्ट करके दोबारा मुंबई में लैंड, जाने क्यों

मुंबई: 4 घंटे 48 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट को डायवर्ट करके दोबारा मुंबई में लैंड कराया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में यात्रियों को अलग-अलग एयरलाइंस से दिल्ली भेजा गया। इसके बाद यात्री किराए से चंडीगढ़ पहुंचे। इसका मुख्य कारण कोहरा है, क्योंकि सोमवार रात को घने कोहरे की वजह से एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम थी, इसलिए फ्लाइट्स की लैंडिंग रोकनी पड़ी।मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E6715 रोज रात 8.20 बजे उड़ान भरती है। सोमवार को फ्लाइट ने मुंबई से रात 9.39 बजे उड़ान भरी और इसे रात 10.25 बजे चंडीगढ़ में लैंड करना था। जब यह फ्लाइट चंडीगढ़ पहुंची तो विजिबिलिटी कम होने की वजह से इसे वापस मुंबई भेजना पड़ा और यह दोपहर 2.19 बजे लैंड हुई। इस वजह से यात्रियों को 4 घंटे 48 मिनट तक हवा में रहना पड़ा। मंगलवार को घने कोहरे की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन पर बहुत बुरा असर पड़ा और कुल 7 फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं और कई ने देर से उड़ान भरी। जानकारी के मुताबिक, सुबह एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी करीब 600 मीटर थी।

Related Articles

Back to top button