Sliderपंजाब

लुधियाना के नामी ShowRoom में भीषण आग, दूर तक दिखीं लपटें

लुधियाना: शहर के ढोलेवाल चौक स्थित एटलस मशीन टूल के Showroom में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 4 बजे लगी।जानकारी के अनुसार शोरूम के पहली मंजिल पर ऑफिस है, जहां बहादुर भी रहते है। उन्होंने शोरूम मालिक जगतार सिंह को फोन कर आग लगने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मालिक ने आग को भड़कता देख तुरंत फायर बिग्रेड को सूचित किया। वहीं दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाना शुरू किया, जो करीब 7 बजे बुझी आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं मालिक का कहना है कि इस घटना से सारा सामान जलकर राख हो गया है, जिससे लाखों का नुक्सान पहुंचा है

Related Articles

Back to top button