

जालंधर : आज यहाँ स्थानीय होटल में नीमा जालंधर की मासिक संगोष्ठी का आयोजन डॉक्टर एस पी डालिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें शहर के प्रमुख सर्जन डॉक्टर जसमीत सिंह आहलूवालिया तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवदीप कौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए
प्रथम सर्व भगवान धनवंतरी पूजन के बाद सेक्रेटरी डॉक्टर धवन ने आए हुए नीमा सदस्यों का स्वागत किया
इसके बाद नीमा के कर्मठ सदस्य डाक्टर रमेश कंबोज तथा डॉ विजय शर्मा जी की आकस्मिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई
इसके पश्चात डॉ जसमीत सिंह ने सर्जरी के क्षेत्र में आधुनिकतम् तकनीक के बारे जानकारी दी तथा इस संदर्भ में मुश्किल रोगों का समाधान आसान बनाने और कम से कम चीरा लगाने की आवश्यकता बताई और वजन घटाने की नई विधि के बारे में बताया
तदुपरांत डाक्टर नवदीप कौर ने आई वी एफ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हर बांझपन का इलाज I V F नही होता बल्कि गहराई से चैक अप करने से बचा भी जा सकता है लेकिन ज़रूरत पड़ने पर इस क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं के बारे मे बताया
इसके बाद
दोनों विशेषज्ञों ने नीमा सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर अच्छी तरह से दिया
तदोपरांत आए हुए मुख्य वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
अंत में डॉक्टर एस पी डालिया ने नये तथा आए हुए नीमा के सभी सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद किया
मंच का संचालन डॉक्टर राजीव धवन ने बड़ी बख़ूबी से किया
इस सभा में
राष्ट्रीय महासचिव डॉ परविंदर बजाज
पंजाब नीमा के सचिव
डॉ अनिल नागरथ
राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ विशाल भनोट
डॉ के एस राना
डॉ विपुल कक्कड़
डॉ वरूण अग्रवाल
डॉ सतीश शर्मा
डॉ आई पी एस सेठी
डॉ सुमित कल्याण
डॉ गुरपाल चौहान
डॉ राजेश बब्बर
डॉ रीना कक्कड़
डॉ सुनीता नागरथ
डॉ संगीता गुप्ता
डॉ तुलिका गुप्ता
डॉ तमन्ना बहल
डॉ रचना हांडा
तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे



