Sliderपंजाब

चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा, लोगों ने जमकर की पिटाई

जालंधर: जालंधर में चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में मॉडल हाउस इलाके से बाइक चोरी का एक ताजा मामला सामने आया है, जहां लोगों ने एक चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने चोर की मौके पर ही जमकर छित्तर परेड की, बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।घटना के बारे में जानकारी देते हुए शुभम ने बताया कि वह पार्क में अपनी बेटी के साथ खेल रहा था। उसी दौरान उसने देखा कि एक युवक पार्क के पास खड़ा होकर बाइक में चाबी लगाने की कोशिश कर रहा है। जब उसने शोर मचाया तो चोर भागने लगा, लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। वहीं, उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी बाइक अभी किश्तों पर है और चोरी की कोशिश से उसे काफी नुकसान हो सकता था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को काबू में लेकर थाने पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button