Sliderअन्य राज्य

जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटकों से हिली धरती,

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।विभाग के अनुसार भूकंप 13 जुलाई 2026, सोमवार सुबह 02:00:31 बजे आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र बारामूला में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप का केंद्र 34.246 N अक्षांश और 74.456 E देशांतर पर स्थित बताया गया है। झटके लगते ही लोग नींद से जागकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है

Related Articles

Back to top button