Sliderपंजाब

बेअदबी और कोटकपूरा गोलीकांड बहबल कलां मामले में विशेष जांच टीम ने की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़– पंजाब के चर्चित बेअदबी और कोटकपूरा गोलीकांड बहबल कलां मामले में विशेष जांच टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसआईटी ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। सुखबीर बादल से आगामी सोमवार को पूछताछ की जाएगी। इससे पहले भाजपा नेता विजय सांपला से भी पूछताछ हो चुकी है।जुलाई 2026 की शुरुआत में DIG हरजीत सिंह की अगुवाई वाली नई SIT ने फरीदकोट के बुर्ज जवाहर सिंह वाला, बरगाड़ी और बहबल कलां घटनास्थलों का दौरा कर पूरे घटनाक्रम का री-क्रिएशन किया। टीम ने सबूतों का मिलान किया और बाजाखाना थाने का भी दौरा किया, जहां मामले की केस डायरी और अन्य दस्तावेज सुरक्षित हैं।श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने जून 2026 में SIT के सामने अपना बयान दर्ज कराया। यह बयान शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा दिसंबर 2024 में अकाल तख्त के समक्ष मांगी गई बिना शर्त माफी के संदर्भ में दर्ज किया गया।जून और जुलाई 2026 के दौरान SIT ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता विजय सांपला, पूर्व OSD गगनदीप सिंह बराड़ और तत्कालीन उपायुक्त मालविंदर सिंह जग्गी से समन जारी कर पूछताछ की। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल के नेता मंतार सिंह बराड़ को भी SIT के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखना पड़ा।

Related Articles

Back to top button