
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘गायन प्रतियोगिताओं’ के माध्यम से गूंजे सुरम्य गीत

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों की गायन प्रतिभा को मंच उपलब्ध करवाकर उनकी प्रतिभा को निखारने हेतु छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘अंतर्सदनीय सोलो सॉन्ग’ और ‘रैप-सॉन्ग’ प्रतियोगिताएँ आयोजित करवाई गईं। उत्साहित विद्यार्थियों ने सुर, लय,ताल और स्वर के उचित तालमेल के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। ‘एकल गीत प्रतियोगिता’ में सर्वश्रेष्ठ गायन का परिचय देते हुए ऋषिता जंडे व पार्थ को अपने-अपने कक्षा वर्ग में प्रथम विजेता घोषित किया गया। ‘रैप-सॉन्ग प्रतियोगिता’ में निकुंज शर्मा ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर उनकी प्रतिभा को सराहा।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, ने भी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी।



