Sliderपंजाब

भीषण गर्मी के बीच बारिश और तूफान की चेतावनी

जालंधर: पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश, तेज हवाएं और तूफान चलने की संभावना जताई है। विभाग की ओर से 27 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 28 से 30 मई के बीच राज्य के विभिन्न जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है मौसम विभाग ने इन दिनों के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और तूफान चलने की चेतावनी भी जारी की है। विभाग के अनुसार 25 मई को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। वहीं 26 और 27 मई को मौसम साफ रहेगा और गर्मी बढ़ेगी। इस दौरान तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 28 मई को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य के करीब है। वहीं औसत न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बावजूद यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button