Sliderपंजाब

स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजि: वा वरिंदर पार्क वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

फगवाड़ा (शिव कौड़ा) स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड फगवाड़ा द्वारा स्थानीय वरिंदर पार्क वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन वरिंदर पार्क परिसर में मदन मोहन खट्टर एवं आशीष गांधी के नेतृत्व में किया गया रमन नेहरा एवं अमरजीत डांग सतीश बग्गा शिव कौड़ा पत्रकार, नीरज कुमार,कश्मीर लाल,सीमा , वरिंदर पार्क वेलफेयर सोसाइटी के अमरजीत वसुटा,राजीव शर्मा के साथ मिलकर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की छात्राओं खुशबू तनरूप अलीशा नंदिनी सिमरन काजल एवं जसमीत ने वृक्षारोपण किया सभी सदस्यों ने मिलकर के पार्क में फैले हुए खाली रैपर सब्जियों के छिलके कूड़ा क्रकेट को उठाया और उसे डस्टबिन में डाल दिया,पार्क में चार-चार डस्टबिन लगे हुए हैं इसके बाद भी यहां आते लोग जब भी कुछ खाते पीते हैं इधर-उधर छिलके और रैपर इत्यादि फेंक देते हैं जिससे कि पार्क की सुंदरता खराब हो रही है सभी ने संयुक्त स्वर में लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह जब भी पार्क में आए प्रकृति को निहार यहां अच्छे ढंग से घूमे फिरे परंतु गंदगी ना फैलाएं।वरिंदर पार्क वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों कौशल अश्विनी कुमार राजीव शर्मा संजीव घेई सोनू ने भी साथ मिलकर पार्क को सुंदर बनाने में योगदान दिया और प्रण लिया कि वह प्रत्येक रविवार प्रातः काल 8 से 9:00 बजे तक पार्क को साफ सुथरा बनाएंगे और आने वाले लोगों को भी प्रेरित करेंगे कि इसकी सुंदरता को बरकरार रखा जाए।

Related Articles

Back to top button