Sliderपंजाब

अनियंत्रित ट्रक फैक्ट्री की दीवार से टकराया, सड़क पर लगा जाम

लुधियाना: शिवपुरी चौक से जालंधर बाईपास की ओर जाते समय शुक्रवार को सर्विस लाइन पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित एक फैक्ट्री की दीवार से हल्का टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रक सड़क पर तिरछा होकर इस तरह खड़ा हो गया कि उसने लगभग पूरा रोड ही कवर कर लिया, जिसके चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और काफी देर तक ट्रैफिक धीमी गति से चलता रहा। हालांकि ट्रक फैक्ट्री की दीवार से टकराया, लेकिन राहत की बात यह रही कि फैक्ट्री के अंदर किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई जानी हानि हुई।

Related Articles

Back to top button