Sliderअन्य राज्य

अब अखबार में खाना परोसा तो होगी कार्रवाई , जाने क्यों

दिल्ली: अगर आप भी सड़क किनारे ठेले पर अखबार में लिपटा हुआ गरमा-गरम वड़ा-पाव, समोसा या चाट बड़े चाव से खाते हैं, तो संभल जाइए आपकी यह पसंद आपको गंभीर रूप से बीमार बना सकती है भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने अब इस मामले में सख्ती बरती है FSSAI ने देश के सभी खाद्य विक्रेताओं, रेस्तरां मालिकों, स्ट्रीट फूड वेंडर्स और फूड बिजनेस ऑपरेटरों को सख्त चेतावनी जारी करते हुए खाने-पीने की चीजों को अखबार में पैक करने या परोसने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी हैयह फैसला हाल ही में मुंबई में हुई एक बड़ी कार्रवाई के बाद आया है मुंबई में के एक बेहद मशहूर वड़ा-पाव विक्रेता को ग्राहकों को अखबार में खाना परोसते और पैक करते हुए पाया गया था इसके बाद FSSAI के पश्चिमी क्षेत्र और मुंबई नगर निगम ने मिलकर उस दुकान पर संयुक्त कार्रवाई की इस घटना के बाद अथॉरिटी ने साफ कर दिया है कि जो भी दुकानदार या वेंडर इस आदेश को नहीं मानेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button