Sliderपंजाब

पुलिस को नाकाबंदी पर मिली सफलता, कार सवार 3 युवक चरस के साथ गिरफ्तार

पंचरुखी : पुलिस थाना क्षेत्र पंचरुखी के अंतर्गत गांव व्याड़ा में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार में सवार 3 युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमित कुमार (23) पुत्र पवन कुमार निवासी गांव ढंडेरा, विपिन कुमार (30) पुत्र देश राज निवासी गांव तिनबड़ व आदर्श कुमार (33) पुत्र चैन सिंह निवासी गांव अप्पर रजोट के रूप में की गई। पुलिस ने इन तीनों युवकाें के कब्जे से 112 ग्राम चरस बरामद की है। थाना प्रभारी नंद लाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चरस के साथ आरोपियों की कार को भी कब्जे में ले लिया तथा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button